प्यार का कत्ल करने वाली घटना! शख्स ने गर्लफ्रेंड की मां को दी किडनी और उसने रचा ली किसी और से शादी

By: Ankur Wed, 19 Jan 2022 4:51:20

प्यार का कत्ल करने वाली घटना! शख्स ने गर्लफ्रेंड की मां को दी किडनी और उसने रचा ली किसी और से शादी

कहते हैं कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता हैं और उसे कुछ भी नहीं दिखाई देता हैं और वह अपने प्यार के लिए कुछ भी कर बैठता हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं मैक्सिको से जहां एक शख्स ने ओनी गर्लफ्रेंड की मां को किडनी दी और ऑपरेशन के बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने किसी और लड़के से शादी कर ली। इसका एक वीडियो शख्स ने टिकटॉक पर शेयर किया हैं। ऊजिएल की इस हालत पर बहुत लोगों को तरस आ रहा है।

अंग्रेजी वेबसाइट द सन के मुताबिक मैक्सिको के रहने वाले ऊजिएल मार्टिनेज जो पेशे से एक टीचर हैं, लेकिन इनकी प्रेमिका ने इन्हें प्रेम का ऐसा पाठ पढ़ाया कि अब ये कभी विश्वास नाम का चैप्टर अपने जीवन में दोबारा नहीं खोलेंगे। ऊजिएल ने टिकटॉक पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दे दी और एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया और किसी और से शादी कर ली। इस बात से शख्स बेहद दुखी नजर आया। उसने अपने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया उसमें वो सोफे पर लेटे बहुत दुखी नजर आ रहे थे।

एक शख्स ने कहा कि आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उस महिला ने एक बेहद उदार शख्स को खो दिया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ आप आगे बढ़िए और ऐसी लड़की को चुनिए जो आपको अपनाए जैसे आप हैं और आपकी प्रशंसा करे।’ हालांकि बाद में उन्होंने एक वीडियो और भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनकी एक्स के बीच अभी भी दोस्ती है। उन्होंने बताया कि उन्हें उससे कोई शिकायत नहीं है। भले ही दोनों अब अलग-अलग हो चुके हैं। लोगों ने हालांकि उनसे यह भी रिक्वेस्ट की है कि अब आगे से इतने भावुक मत होना।

ये भी पढ़े :

# आखिर पति ने ऐसा क्या किया कि पत्नी ने बेचने के लिए लगा दी उसकी ऑनलाइन बोली!

# गर्लफ्रेंड से कही ये 6 बातें डाल सकती हैं रिश्ते में दरार, तो बोले जरा संभलकर

# बोलने का मौका नहीं दिया तो न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट शो में नाचने लगी महिला #Video

# महिला ने दिया चार हाथ-पैर वाले बच्चे को जन्म, कुदरत के इस करिश्मे को देख सभी हैरान

# रोजाना एक-दो नहीं बल्कि 40 सिगरेट पीती थी ये मादा चिंपैंजी, खुद जलाती थी लाइटर से, ऐसे बनी चेन-स्मोकर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com